बेमेतरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली सब-स्टेशन का घेराव

बेमेतरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली सब-स्टेशन का घेराव

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। देवरबीजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली सब-स्टेशन का घेराव कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की आशंकाएं दूर करने और बिजली बिलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।