किराए के कमरे में पकड़े जाने के बाद दो परिवारों के बीच हुआ विवाद, देवरानी और जेठानी में मारपीट की खबर।
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में करवा चौथ की रात एक पारिवारिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया। बताया जा रहा है कि एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ प्रेमी के किराए के कमरे में पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को साथ लेकर मौके पर पहुंचा था। वहां पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देखकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और देवरानी तथा जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई।
