भोपाल में प्रत्येक शनिवार होगा खिचड़ी प्रसादी वितरण, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

भोपाल में प्रत्येक शनिवार होगा खिचड़ी प्रसादी वितरण, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

परम पूज्य श्री श्री 1008 बजरंग दास जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा और धार्मिक सेवा का आयोजन
भोपाल। धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए भोपाल में प्रत्येक शनिवार खिचड़ी प्रसादी वितरण का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा कार्य परम पूज्य श्री श्री 1008 बजरंग दास जी महाराज की पावन प्रेरणा से वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स जस्टिस एडवोकेसी काउंसिल (WHRJC), मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं श्री सद्गुरु दादाजी परिवार, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, खिचड़ी प्रसादी वितरण प्रत्येक शनिवार को दो स्थानों पर किया जाएगा। प्रथम आयोजन सायं 4 बजे सौभाग्य नगर स्थित मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के कार्यालय में होगा। वहीं दूसरा प्रसादी वितरण सायं 6 बजे मां भवानी शिव हनुमान मंदिर, सुभाष कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन में WHRJC के डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत अवस्थी सहित मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं श्री सद्गुरु दादाजी परिवार के सदस्य सेवा कार्य में सहभागिता कर रहे हैं।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर खिचड़ी प्रसादी ग्रहण करने तथा अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य धार्मिक सेवा, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
स्थान एवं समय:
प्रत्येक शनिवार, सायं 4:00 बजे — मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन कार्यालय, सौभाग्य नगर।
प्रत्येक शनिवार, सायं 6:00 बजे — मां भवानी शिव हनुमान मंदिर, सुभाष कॉलोनी, भोपाल।
निवेदक: मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं श्री सद्गुरु दादाजी परिवार, भोपाल।
सच्चे दिन | जनहित की निष्पक्ष आवाज