हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में भरा राज्यसभा उपचुनाव का नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद

हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में भरा राज्यसभा उपचुनाव का नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद

भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ विधानसभा पहुंचे।

यह सीट एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है। चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।