भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, छोला मंदिर क्षेत्र में चार के शव घर में मिले, परिवार के मुखिया की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

भोपाल में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, छोला मंदिर क्षेत्र में चार के शव घर में मिले, परिवार के मुखिया की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

भोपाल। राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिले हैं,

जबकि परिवार के मुखिया का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला है।बताया जा रहा है कि मृतकों में परिवार की बुजुर्ग महिला, पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार के मुखिया ने पहले चार सदस्यों की हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आधिकारिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

SD News – सच्चे दिन | भोपाल