DMFT घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति अटैच

DMFT घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास निधि (DMFT) से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मामले में 31.70 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।

मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि खनिज फंड की राशि में गड़बड़ी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। जांच में बीज निगम के माध्यम से कथित वित्तीय अनियमितताओं की बात भी सामने आई है।

यह मामला सरकारी योजनाओं के लिए निर्धारित धन के उपयोग और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।