बस्तर में माओवाद कमजोर पड़ने के बाद 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती

बस्तर में माओवाद कमजोर पड़ने के बाद 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों में कमी आने के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार कई नेताओं की सुरक्षा Z+ से Z और Z से Y+ श्रेणी में की गई है।

इस बदलाव में मंत्री केदार कश्यप और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। सरकार का यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा और मौजूदा खतरे के आकलन के आधार पर उठाया गया है।

SD NEWS – सच्चे दिन | छत्तीसगढ़