भोपाल। राजधानी के चंदनपुरा और कलियासोत डैम क्षेत्र में 85 पेड़ों की कटाई की अनुमति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह इलाका बाघों की आवाजाही के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।
भोपाल नगर निगम ने ट्रांसमिशन लाइन और टावर संबंधी कार्य के लिए पेड़ काटने की अनुमति दी है। पर्यावरणविद् राशिद नूर खान ने कलेक्टर को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अनुमति लेने के लिए परियोजना स्थल का गलत पता दर्शाया गया।
शिकायतकर्ता ने पेड़ों की कटाई और निर्माण कार्य रोकने तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
