लाल परेड मैदान में पुलिस स्मृति दिवस परेड, बोले CM मोहन यादव – लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में पुलिस की अहम भूमिका

लाल परेड मैदान में पुलिस स्मृति दिवस परेड, बोले CM मोहन यादव – लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में पुलिस की अहम भूमिका
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस परेड में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोकतंत्र को सुरक्षित और सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस और सशस्त्र बलों का हमेशा विशेष महत्व रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए 1 करोड़ 50 लाख राशि के साथ-साथ 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर साइबर अपराध, नारकोटिक्स और सोशल मीडिया जैसी नई चुनौतियों का भी जिक्र किया गया।