सिद्धार्थनगर, UP – दुर्गा विसर्जन में DJ के शोर से नवजात की मौत

सिद्धार्थनगर, UP – दुर्गा विसर्जन में DJ के शोर से नवजात की मौत
सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे DJ के शोर के बीच एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि तेज आवाज के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ी।पिता ने बताया कि जुलूस घर के सामने से गुजर रहा था, DJ की तेज आवाज से नवजात घबरा गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।