भोपाल: पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई – अपर कलेक्टर महेंद्र कबचे
भोपाल। दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर महेंद्र कबचे ने आज कलेक्ट्रेट में पटाखा व्यवसायियों और अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में अपर कलेक्टर ने साफ कहा कि सभी SDM अपने-अपने क्षेत्र में पटाखा दुकानों, आतिशबाजी बनाने वाली फैक्ट्रियों और बारूद की मैगजीन का रोजाना निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं भी बिना लाइसेंस बिक्री, अवैध भंडारण या प्रतिबंधित पटाखे बेचे गए तो सख्त कार्रवाई होगी।सुरक्षा के ये नियम मानने होंगेअस्थायी पटाखा दुकानें आबादी से दूर सुरक्षित जगह पर ही लगेंगीदो दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी जरूरीहर दुकान पर अग्निशमन यंत्र, रेत और पानी से भरी बाल्टी रखना अनिवार्यबिक्री स्थल पर 24 घंटे फायर ब्रिगेड तैनात रहेगीकार्बाइड गन और तेज आवाज वाले प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर पूरी रोकथोक विक्रेता बिना लाइसेंस देखे किसी भी फुटकर दुकानदार को पटाखे नहीं बेचेंगे।अस्पताल और बिजली विभाग अलर्ट परअपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान सभी पटाखा बाजारों और अस्पतालों में डॉक्टर, एम्बुलेंस और दवाइयां 24 घंटे उपलब्ध रहें। बिजली विभाग भी सुरक्षा उपकरणों के साथ तैयार रहेगा। सभी तहसील और नगर निगम में 24 घंटे कंट्रोल रूम चालू रहेगा।प्रशासन की कोशिश है कि लोग सुरक्षित माहौल में दीपावली मना सकें।