श्रीकरणपुर: मानकसर गांव में खूनी संघर्ष के बाद ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, पुलिस थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

श्रीकरणपुर: मानकसर गांव में खूनी संघर्ष के बाद ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, पुलिस थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
श्रीगंगानगर (राजस्थान)। श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव मानकसर में हुए खूनी संघर्ष के मामले में अब ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। हमले में एक ही पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद ग्रामीणों ने सीआई को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन ग्रामीणों की मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
SD NEWS – सच्चे दिन